NEET PG 2023 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) पीजी 2023 के दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण विंडो आज यानी 18 अगस्त को खोल दी है।
NEET PG 2023 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) पीजी 2023 के दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण विंडो आज यानी 18 अगस्त से खोल दी है। नीट पीजी के दूसरे राउंड की काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
जारी शेड्यूल के अनुसार, पंजीकरण विंडो 22 अगस्त को बंद हो जाएगी, जबकि शु्ल्क भुगतान विंडो 22 अगस्त की रात 8 बजे तक खुली रहेगी। काउंसलिंग में भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा अस्थायी सीट मैट्रिक्स 18 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी।