NEET PG 2022: क्या रहा परीक्षा का पैटर्न?
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित NEET PG 2022 में कुल 800 अंकों के लिए 200 प्रश्न पूछे गएं। प्रश्न बहुवैकल्पिक प्रकार के थे। एनबीई ने परीक्षा से पहले जारी किए गए नोटिस में जानकारी दी थी कि परीक्षा में नकारात्मक अंकन भी होगा। परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवारों को हर सही सवाल के जवाब पर 4 अंक दिए जाएंगे। वहीं, प्रत्येक गलत जवाब पर 1 अंक काटे भी जाएंगे। नीट पीजी परीक्षा में उम्मीदवारों से क्लिनिकल, प्री-क्लिनिकल और पैरा-क्लिनिकल विषय से प्रश्न पूछे गए।
NEET PG 2022: क्या कहा उम्मीदवारों ने?
नीट पीजी परीक्षा के प्रश्नों पर छात्रों का रिएक्शन मिला-जुला देखने को मिला। एक छात्र ने कहा कि प्रश्न प्रसूति-स्त्री रोग विशेषज्ञ, निवारक और सामाजिक चिकित्सा से पूछे गए थे। कुछ प्रश्न कठिन थे, कुछ अस्पष्ट थे और कुछ बहुत आसान थे। कुल मिलाकर प्रश्न-पत्र मध्यम रूप से कठिन था। एक अन्य उम्मीदवार ने कहा कि नीट पीजी 2022 का पेपर संतुलित था, जिसमें आसान और कठिन प्रश्नों का मिश्रण था।
NEET PG 2022: कब जारी होंगे परिणाम?
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित किए गए NEET PG 2022 के परिणाम को 20 जून, 2022 को जारी किया जाएगा। एनबीई इस परीक्षा की उत्तर कुंजी नहीं जारी करेगा। परिणाम को एक मेरिट सूची के रूप में जारी किया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों के रोल नंबर, प्राप्तांक (800 में से) और उम्मीदवार को मिली रैंक उल्लेखित होंगे। परिणाम का पुनर्मूल्यांकन या पुन: जांच नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार अपना परिणाम एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
NEET PG 2022: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे NEET PG 2022 के टैब में जाएं।
- अब आपको परिणाम से जुड़ा लिंक प्राप्त होगा, इस पर क्लिक करें।
- अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएंगे।
- अब Ctrk + F की मदद से अपना रोल नंबर तलाशें।
- आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।