IGNOU Re-Registration: 30 जून है आवेदन की आखिरी तारीख
जुलाई, 2022 सत्र के लिए पुन: पंजीकरण की प्रक्रिया अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी है। छात्र इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून, 2022 को निर्धारित की गई है। इंदिरी गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्राधिकारी के स्वीकृति के बाद जुलाई 2022 सत्र के लिए पुन: पंजीकरण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून, 2022 होगी।
IGNOU Re-Registration: कैसे करें अपना पंजीयन?
- सबसे पहले छात्र IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट onlinerr.ignou.ac.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जुलाई सत्र के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें।
- अब अपने कोर्स को चुनें।
- अब आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।