फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG 2020: नजदीक है अंतिम तिथि, जल्द करें आवेदन

Mon, 18 Nov 2019 03:30 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नीट 2020 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा(NEET)-पीजी 2020 के लिए आवेदन 1 नवंबर 2019 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2019 है। परीक्षा का आयोजन 5 जनवरी 2020 को किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। NEET-PG 2020 परीक्षा का परिणाम 31 जनवरी, 2020 को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


जरूरी योग्यता-
NEET PG के लिए आवेदन करने के इच्छुक सभी उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज / विश्वविद्यालय से MBBS की डिग्री या अनंतिम MBBS पास प्रमाणपत्र होना जरूरी है।

साथ ही इंटर्नशिप पूरी होनी चाहिए। यह परीक्षा देहरादून, रुड़की सहित देश के 162 शहरों में आयोजित की जाएगी। काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए सामान्य अभ्यर्थियों को 50 परसेंटाइल, एससी, एसटी और ओबीसी का 40 परसेंटाइल और सामान्य दिव्यांग का 45 परसेंटाइल लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 21 नवंबर 2019
नीट पीजी परीक्षा की तिथि : 5 जनवरी 2020
नीट पीजी रिजल्ट की तिथि : 31 जनवरी 2020

आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी : 3750 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग : 2750 रुपये

यहां करें आवेदन : http://nbe.edu.in/

ये भी पढ़ें : 
12वीं पास के साथ स्नातकों के लिए नौकरी, टाइपिंग में हैं माहिर तो आज ही करें आवेदन

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें..
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें