NEET MDS 2023 Application Last Date: राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET-MDS 2023) के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा की ऑनलाइन पंजीकरण की दूसरी बार शुरू हुई प्रक्रिया को आज 12 फरवरी, 2023 को समाप्त कर रहा है। जिन लोगों ने अभी तक नीट एमडीएस के लिए आवेदन नहीं किया है, वे अपने फॉर्म natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) एक मार्च को नीट मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी आयोजित करेगा।
बता दें कि मेडिकल छात्रों के लिए इंटर्नशिप की कट ऑफ तिथि बढ़ाने के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के फैसले के बाद पंजीकरण विंडो फिर से खोल दी गई थी। पंजीकरण विंडो 10 फरवरी को फिर से खोली गई थी। जिसके लिए आवेदन करने की समय सीमा आज 12 फरवरी को रात 11.55 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
नीट एमडीएस आवेदन पत्र सुधार विंडो 15 फरवरी, 2023 को खोली जाएगी। यह 19 फरवरी 2023 तक खुली रहेगी। जिससे इसका लाभ सभी आवेदकों को मिल सकेगा। फाइनल एडिट विंडो खुलने से पहले इन उम्मीदवारों की सूची एनबीईएमएस की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
NEET MDS 2023 चेन्नई एग्जाम सिटी से बाहर
हाल ही में, राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने घोषणा की कि चेन्नई में सभी परीक्षण सीटें खत्म हो गई हैं और चेन्नई को एग्जाम सिटी के रूप में चुनने का विकल्प अब सूची में उपलब्ध नहीं है। बोर्ड ने उन उम्मीदवारों से पूछा है जो चेन्नई को परीक्षा शहर के रूप में चुनना चाहते हैं, लेकिन ऐसा करने में असमर्थ हैं, तो 'अन्य' विकल्प का चयन करें। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड 'अन्य' चुनने वाले और चेन्नई के भीतर या उसके आस-पास रहने वाले ऐसे सभी उम्मीदवारों को चेन्नई शहर में एक परीक्षण केंद्र आवंटित करने के लिए सभी प्रयास करेगा।
NEET MDS 2023 के लिए ऐसे करें आवेदन?
-
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
-
होम पेज पर NEET MDS के बगल में स्थित परीक्षा टैब पर क्लिक करें।
-
अब, एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
-
पहले रजिस्टर करें और फिर आवेदन फॉर्म भरें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
आवेदन पत्र जमा करें और पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंट आउट लें।
NEET MDS 2023 परीक्षा 01 मार्च, 2023 को आयोजित होने वाली है और इसका परिणाम 31 मार्च, 2023 को जारी किया जाएगा। पंजीकरण के बाद, उम्मीदवार 22 फरवरी, 2023 को अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।