NEET MDS 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनटीए) आज राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा - मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी nbe.edu.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि एनटीए 18 मार्च 2024 को इस परीक्षा आयोजित करेगा। इससे पहले उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका दिया गया था, लेकिन उनको करेक्शन का मौका नहीं मिला था। इसलिए अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि में एक बार में ही परीक्षा फॉर्म पूरी तरह से ठीक भरने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे उम्मीदवारों का एप्लीकेशन फॉर्म रिजेक्ट न हो।
NEET MDS 2024: छात्रों ने की परीक्षा स्थगित करने की मांग
21 फरवरी को हुई पिछली सुनवाई में सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की सुप्रीम कोर्ट की बेंच इस साल NEET MDS परीक्षा को स्थगित करने की मांग को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।
NEET MDS 2024: सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा स्थगित करने से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा-मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) 2024 को स्थगित करने से इनकार कर दिया है। CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, “एनडीसी द्वारा पटरी पर लाने का प्रयास किया गया है। दंत चिकित्सा पाठ्यक्रमों की शुरुआत को अदालत के हस्तक्षेप की मांग करना मनमाना नहीं माना जा सकता...न्यायिक समीक्षा के मापदंडों पर, हमें लगता है कि इस स्तर पर हस्तक्षेप करना अनुचित है, हम वर्तमान मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हैं।''