नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी, नीट एमडीएस 2022 के लिए पंजीकरण मंगलवार, 04 जनवरी, 2022 से शुरू होंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार nbe.edu की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आवेदन लिंक मंगलवार, दोपहर तीन बजे तक सक्रिय हो जाएगा।
आधिकारिक
अधिसूचना यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है।
NEET MDS 2022 की परीक्षा 06 मार्च को होगी
NBEMS यानी नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की ओर से इन मेडिकल साइंसेज, 06 मार्च को NEET MDS 2022 परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 24 जनवरी रात 11.55 बजे तक की समय सीमा दी गई है। परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित प्लेटफॉर्म पर आयोजित की जाएगी।
नीट एमडीएस परिणाम भी मार्च में आएंगे
नीट एमडीएस 2022 का परिणाम 21 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।