कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित लोगों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में राज्यों की सरकार हर वो अहम कदम उठा रही है, जिससे इस महामारी को रोका जा सके। बता दें कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी NEET को स्थगित कर दिया गया है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 3 मई को आयोजित होने वाली थी, जिसे अभी ट।ल दिया है।
ये प्रवेश परीक्षा हर साल अंडर ग्रेजुएट मेडिकल, एमबीबीएस, बीडीएस आदि में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से पशु चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश भी किया जाता है।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री, रमेश पोखरियाल निशंक ने ये जानकारी ट्विटर पर ट्वीट के माध्यम से दी है। जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) को परीक्षा स्थगित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने छात्रों को घर पर रहने और तैयारी के लिए समय का उपयोग करने का सुझाव दिया है।