फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ भाषाओं में होंगे नीट के पेपर

Wed, 21 Dec 2016 09:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

- सीबीएसई ने सर्कुलर जारी किए
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमबीबीएस और बीडीएस में एडमिशन के लिए प्रस्तावित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) 2017-18 के पेपर आठ भाषाओं में कराए जाएंगे। इसके सर्कुलर सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) ने जारी कर दिए हैं। यह सर्कुलर क्षेत्रीय कार्यालयों और अलग-अलग शहरों के कोआर्डिनेटर के पास पहुंच गए हैं।  
विज्ञापन

 
देश के सरकारी और गैर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन का सिंगल एंट्रेंस होगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। सीबीएसई के मुताबिक नीट के पेपर हिंदी और अंग्रेजी के साथ गुजराती, मराठी, तमिल, तेलगु, बंगाली और असमिया में भी कराए जाएंगे।

आवेदन फार्म भरने की प्रक्रिया जनवरी 2017 से शुरू हो सकती है। नीट के पेपर अप्रैल में कराए जाएंगे। रिजल्ट मई में आएगा, फिर ऑनलाइन काउंसिलिंग कराके एमबीबीएस, बीडीएस की सीटें भरी जाएंगी। नीट के सेंटर कानपुर में भी बनाए गए हैं। इस टेस्ट के सेंटर कानपुर में भी बनाए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें