फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं बोर्ड से पहले पाठ्यक्रम में होगा बदलाव, CBSE, KV, NCERT, जवाहर नवोदय की बैठक आज

Tue, 20 Dec 2016 02:23 AM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
सीबीएसई से संबंधित स्कूलों में दसवीं कक्षा में सत्र  2017-18 से अनिवार्य होने जा रही बोर्ड परीक्षा की रूपरेखा और सीसीई (कांटीनुअस कांप्रेहेंसिव इवेल्यूशन) की समीक्षा पर मंगलवार को फैसला हो जाएगा। खास बात यह है कि बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए खाका तैयार होगा, जिसमें पाठ्यक्रम में बदलाव भी शामिल है। सीसीई की समीक्षा में प्रोजेक्ट वर्क समेत अन्य में बदलाव होने से छात्रों व शिक्षकों का बोझ कम हो जाएगा।
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को आयोजित होने वाली गवर्निंग बॉडी की बैठक के एजेंडे में 10वीं बोर्ड परीक्षा की रूपरेखा तय किया जाना शामिल है। बैठक में केवी संगठन, जवाहर नवोदय समिति व एनसीईआरटी की ओर से भी अपना पक्ष रखा जाएगा।

देशभर की राज्य सरकारों, अभिभावकों, स्कूलों व छात्रों की मांग के मद्देनजर अब मंत्रालय इस बैठक के बाद वर्ष 2017-18 से 10वीं बोर्ड परीक्षा अनिवार्य करने की घोषणा करेगा, जबकि जो राज्य बोर्ड परीक्षा नहीं चाहते होंगे, उन्हें अन्य विकल्प देने की तैयारी है। बोर्ड परीक्षा शुरू करने के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा प्रारूप के लिए नियमों में बदलाव करना होगा, जिस पर संबंधित शिक्षा बॉडी अपना खाका तैयार करेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा सीसीई में पूरी तरह से बदलाव करने की तैयारी चल रही है। दसवीं बोर्ड परीक्षा अनिवार्य होने से सीसीई में बदलाव करना अनिवार्य है। बैठक में सीसीई का नया प्रारूप बनेगा, जिसमें ग्रेडिंग समेत प्रोजेक्ट वर्क में बदलाव होगा। सीसीई की समीक्षा से छात्रों समेत शिक्षकों के काम का बोझ कम हो जाएगा। इसके अलावा एजेंडे में शिक्षा में गुणवत्ता समेत रिजल्ट में सुधार भी शामिल है। बोर्ड परीक्षा शुरू होने से गुणवत्ता व रिजल्ट में किस प्रकार बदलाव आएंगे, उस पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें