सांकेतिक तस्वीर (विद्यार्थी फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
NEET Exam Centre and Admit Card: मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी होना अभी बाकी है। छात्र बेसब्री से अपने प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस प्रवेश परीक्षा के लिए आज या कल में एडमिट कार्ड जारी हो सकता है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। हालांकि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा केंद्र शहरों की जानकारी उपलब्ध करा दी है।
इसे भी पढ़ें-NEET 2020: 13 सितंबर को है प्रवेश परीक्षा, तैयारी के लिए इन 8 बातों का रखें ख्याल
अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर के जरिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर परीक्षा केंद्र शहरों की जानकारी दे ख सकते हैं। एनटीए ने छात्रों को परीक्षा को लेकर किसी भी नए अपडेट के लिए लगातार वेबसाइट चेक करने की सलाह दी है। इस साल 15,97,430 के करीब विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा के लिए आवेदन किया है। कोरोना महामारी की वजह से इस साल यह परीक्षा विलंब से हो रही है और एनटीए ने छात्रों को पांच बार परीक्षा केंद्रों में बदलाव का मौका भी दिया था, ताकि विद्यार्थी अपने राज्यों व गृह नगरों से इस परीक्षा को दे सकें।
आइए जानते हैं कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in है।
-यहां NEET (UG) May/September 2020 Admit Card पर क्लिक करें।
-इसके बाद अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी भरें।
-जैसे ही आप अपना विवरण डालेंगे आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
-आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
हालांकि, जब एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा तभी अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। नीट और जेईई परीक्षाओं को लेकर कई विद्यार्थी विरोध भी कर रहे हैं। इन विद्यार्थियों का कहना है कि इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया जाए। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भी कहना है कि कोविड-19 की वजह से पैदा हुई स्थिति जब तक सामान्य नहीं होती, नीट व जेईई परीक्षा को स्थगित कर देना चाहिए।