फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Counselling 2020: काउंसलिंग शेड्यूल जारी, यहां है हर जरूरी जानकारी

Fri, 23 Oct 2020 10:06 AM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नीट 2020 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी
विज्ञापन

NEET Counselling 2020: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के लिए काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा कर दी है। 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा (AIQ) में प्रवेश देने का कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि काउंसलिंग के पहले दौर के लिए पंजीकरण 27 अक्तूबर, 2020 से शुरू होगा। इसके लिए अंतिम तिथि 02 नवंबर, 2020 शाम 5 बजे तक तय की गई है। पहली सीट आवंटन सूची 05 नवंबर, 2020 को जारी की जाएगी। यदि सीटें खाली रह जाती हैं तो दूसरी काउंसलिंग 18 नवंबर से 22 नवंबर तक आयोजित होगी और सीट आवंटन के परिणाम 23 नवंबर तक जारी होंगे। 

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा के तहत सीटों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित करेगी जिसमें AFMC, ESI, दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), BHU और AMU और डीम्ड विश्वविद्यालयों सहित केंद्रीय संस्थानों में सीटें होंगी। देशभर में नीट परीक्षा 13 सितंबर को पेन पेपर मोड में आयोजित हुई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 15.97 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 85 फीसदी से 90 फीसदी परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया था। 
विज्ञापन


NEET Counselling 2020: डायरेक्ट लिंक से पूरा शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें