आधिकारिक सूचना के मुताबिक, सभी उम्मीदवारों के लिए NEET यूजी काउंसलिंग को कुछ तकनीकी कारणों के चलते 28 अक्तूबर तक के लिए स्थगित किया गया है। जैसे ही पंजीकरण शुरू होगा नीट परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी नीट काउंसलिंग के पहले दौर के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें-NEET के बिना चुनें मेडिकल फील्ड में बेहतरीन करियर विकल्प, ये हैं कुछ चुनिंदा कोर्सेस
NEET काउंसलिंग के लिए ऐसे करें पंजीकरण
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं?
-होम पेज पर आपको "यूजी मेडिकल काउंसलिंग" का लिंक मिलेगा।
- इसके बाद आपको 'न्यू रजिस्ट्रेशन' लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब अपनी सारी जानकारी भरें और सबमिट करें।
-इसके बाद आपका नया रोल नंबर और पासवर्ड जनरेट होगा।
-इस रोल नंबर और पासवर्ड से खुद को नीट काउंसलिंग के लिए रजिस्टर्ड करें।
-रजिस्ट्रेशन के बाद आपको फीस जमा करनी होगी।
इसे भी पढ़ें-CAT Admit card 2020: कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड कल होगा जारी