फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAT Admit card 2020: कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड कल होगा जारी

Tue, 27 Oct 2020 01:51 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्टडी
विज्ञापन

भारतीय प्रबंधन संस्थान, इंदौर, कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT ) का एडमिट कार्ड कल जारी करेगा। एडमिट कार्ड कैट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। भारतीय प्रबंधन संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-JoSAA 2020: तीसरे राउंड के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

 

29 नवंबर को तीन पालियों में होगी परीक्षा
कॉमन एडमिशन टेस्ट की परीक्षा संस्थान द्वारा 29 नवंबर को तीन पालियों में आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा 120 मिनट की होगी और प्रश्नपत्र में तीन सेक्शन होंगे। इसमें वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कंप्रीहेंशन, डेटा इंटरप्रटेशन और लॉजिकल रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एबिलिटी होंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सेक्शन को हल करने के लिए 40 मिनट का समय मिलेगा और एक सेक्शन में प्रश्नों का उत्तर देते समय एक से दूसरे सेक्शन में जाने की अनुमति नहीं होगी।
 

गौरतलब है कि इस साल इस परीक्षा में बदलाव किया गया है। पिछले साल कैट परीक्षा तीन-तीन घंटे के दो पालियों में आयोजित हुई थी। लेकिन इस साल वैश्विक कोरोना महामारी के मद्देनजर परीक्षा के पैटर्न को परिवर्तित किया गया है।
 
इसे भी पढ़ें-DU Admission: तीसरी कट-ऑफ के तहत पहले दिन 4,800 से ज्यादा छात्रों ने ही किया आवेदन


 
विज्ञापन

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड 
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट iimact.ac.in है।
- यहां आपको एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको लॉग इन करना होगा।
-इसके बाद अपनी जानकारी भरनी होगी और आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
-ध्यान रहे कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ही आप डाउनलोड कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें-UPSEE 2020: फर्स्ट सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से देखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें