फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Counselling 2020: राउंड 1 एमबीबीएस, बीडीएस सीट अलॉटमेंट फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें

Sat, 07 Nov 2020 01:02 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नीट काउंसलिंग राउंड 1 फाइनल रिजल्ट जारी - फोटो : iStock
विज्ञापन

NEET Counselling 2020: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी( MCC) ने नीट-यूजी ( NEET –UG) काउंसलिंग राउंड 1 फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in है। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-DU Admissions: आज जारी हो सकती है पांचवी कट-ऑफ लिस्ट


 

विज्ञापन

ऐसे चेक करें NEET काउंसलिंग 2020 राउंड 1 अंतिम परिणाम
-सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in है।
- यहां आपको NEET काउंसलिंग 2020 राउंड 1 सूची पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही राउंड 1 सूची खुल जाएगी जहां उम्मीदवार अपने परिणाम देख सकते हैं।
- अभ्यर्थी चाहें तो अपना रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-UPSC CDS II Answer Key 2019: उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड


नीट काउंसलिंग 2020 में अखिल भारतीय स्तर पर 15 फीसदी कोटा लागू है। जिसे मेडिकल काउंसलिंग कमेटी आयोजित करती है। हालांकि, एनईईटी स्टेट काउंसलिंग राज्यों की संबंधित अथॉरिटीज आयोजित करती हैं। एमसीसी( MCC) ने 2 नवंबर 2020 को NEET काउंसलिंग के पहले दौर की प्रक्रिया को खत्म किया था। अभ्यर्थियों के भरे गए विकल्पों और अखिल भारतीय NEET रैंक के आधार पर अभ्यर्थियों को सीटों की आवंटन प्रक्रिया की जा रही है।

डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें