फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2019:  MCC ने रद्द किया पहले राउंड का सीट एलॉटमेंट रिजल्ट, जानें कारण

Tue, 02 Jul 2019 02:18 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नीट काउंसलिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंड एंट्रेंस टेस्ट (NEET) काउंसलिंग 2019 के पहले राउंड के लिए जारी सीट आवंटन का परिणाम रद्द कर दिया है। इस संबंध में एमसीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि नीट काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए जारी किये गये प्रोविजनल रिजल्ट को वापस लिया जा रहा है। जल्द ही नये परिणाम की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन


क्यों वापस लिया गया परिणाम

विज्ञापन

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने जारी सूचना में कारण का भी जिक्र किया है। इसके अनुसार, रितिका वर्सेस एमसीआई व अन्य मामलों में निर्देशानुसार ESIC के अंतर्गत इंश्योर्ड लोगों के बच्चों (ESIC कोटा) के परिणाम पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। इस कारण अब पूरा परिणाम एक बार फिर रिफ्रेश करने के बाद जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : NEET 2019: MBBS और डेंटल के लिए काउंसलिंग से बाहर हुए ये कॉलेज, छात्र नहीं ले पाएंगे दाखिला

इतना ही नहीं, अब MCC नीट काउंसलिंग की आगे की प्रक्रिया के लिए एक बार फिर से नया शेड्यूल भी जारी करेगा। इसके पहले भी कोर्ट में नीट 2019 को लेकर दायर याचिकाओं के कारण एमसीसी को नया शेड्यूल जारी करना पड़ा था। अब दूसरी बार शेड्यूल में बदलाव किया जाएगा। 

बता दें कि एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेस में दाखिले के लिए एमसीआई ने सोमवार, 01 जुलाई 2019 को देर रात नीट के पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए सीटों के आवंटन के परिणाम की घोषणा की थी। इसके लिए प्रोविजल रिजल्ट की लिंक एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय की गई थी। अब वह लिंक भी वेबसाइट से हटा ली गई है।

ESIC के संबंध में मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की आधिकारिक सूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

नये परिणाम के संबंध में मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की आधिकारिक सूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिये यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें