राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा पहले राउंड के सीट आवंटन की घोषणा की जा चुकी है। एमसीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम अपलोड कर दिये हैं। जिन अभ्यर्थियों ने 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटा के लिए हो रही काउंसलिंग में हिस्सा लिया था, वे अब एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम देख सकते हैं। अभ्यर्थी इस खबर में आगे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।
जिन्हें सीट मिल गई, वे क्या करें
पहले राउंड में जिन अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित कर दी गई हैं, उन्हें अब दस्तावेजों की जांच के लिए बताये गये केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा। रिपोर्टिंग का समय 1 जुलाई 2019 से लेकर 6 जुलाई 2019 तक होगा।
जांच के लिए ये दस्तावेज जरूरी
- नीट 2019 एडमिट कार्ड की कॉपी
- नीट 2019 मार्कशीट
- नेशनलिटी सर्टिफिकेट / वैध पासपोर्ट / स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
- सभी एजुकेशनल सर्टिफिकेट्स
जिन्हें सीट नहीं मिली, वे क्या करें