इस तारीख को जारी होगी उत्तर कुंजी
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जारी किए गए नोटिस के अनुसार नीट यूजी 2022 की उत्तर कुंजी को 30 अगस्त, 2022 तक जारी कर दिया जाएगा। इसका लिंक एक्टिवेट होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। यह उत्तर कुंजी अंतरिम होगी इसलिए 30 अगस्त से ही उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी जाएगी। प्रति आपत्ति के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये जमा करने होंगो जो कि वापस नहीं होंगे।
कब आएंगे परिणाम?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जारी किए गए नोटिस के अनुसार नीट यूजी परीक्षा के परिणाम को 07 अगस्त, 2022 को जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों द्वारा उत्तर कुंजी पर दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसी पर परिणाम भी आधारित होंगे।