NEET and JEE Main Exams : इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (जेईई) और मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) सितंबर में अपने निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक होंगी। 17 अगस्त , 2020 को सुप्रीम कोर्ट ने नीट और जेईई मेन परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। उच्चतम न्यायालय के इस निर्णय से दोनोंं परीक्षाओं के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है।
याचिका में कहा गया था कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मामलों की वजह से सितंबर में होने वाली इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (जेईई) और मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) को टालने की मांग की गई थी। इस याचिका की सुनवाई जस्टिस अरुण मिश्रा की अगुवाई बेंच ने की। जेईई परीक्षा का आयोजन 1 सितंबर से 6 सितंबर तक तथा नीट परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को किया जाएगा।
याचिका कि सुनवाई के मध्य जेईई मेन के लाखों छात्रों को अपने प्रवेश पत्र का इंतजार है। एनटीए नोटिस के अनुसार प्रवेश पत्र को परीक्षा से 15 दिन पहले जारी किया जाना था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आज या कल में प्रवेश पत्र कभी भी जारी किए जा सकते हैं।
वहीं छात्रों के अभिभावकों की एक एसोसिएशन ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर यह मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को जेईई मेन और मेडिकल प्रवेश परीक्षा सितंबर में तय कार्यक्रम पर कराने का निर्देश दे।