NEET Admit Card 2020 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कराई जाने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने वाले हैं। NEET के लिए इसी महीने के आखिर तक एडमिट कार्ड जारी होंगे। एडमिट कार्ड के जारी होते ही उम्मीदवारों को NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एडिमट कार्ड डाउनलोड करने होंगे।
आपको बता दें कि NEET भारत की सबसे प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा के जरिये ही उम्मीदवार मेडिकल साइंस में करियर बनाते हैं। एमबीबीएस/बीडीएस में दाखिले का NEET ही प्रवेश द्वार है।
इसे भी पढ़ें- UP Board Exam 2020 : 16 मार्च से होगा कॉपियों का मूल्यांकन, अप्रैल में आएगा रिजल्ट
NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट
ntaneet.nic.in
कब होगी नीट (NEET) की परीक्षा?
NTA द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, NEET UG 2020 की परीक्षा 3 मई को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से लेकर 5 बजे तक होगी। यह परीक्षा तीन घंटे की होती है।
कब जारी होंगे NEET के एडमिट कार्ड?
NTA NEET 2020 के एडमिट कार्ड 27 मार्च को जारी होंगे। ये एडमिट कार्ड www.nta.ac.in एवं ntaneet.nic.in पर जारी होंगे और यहीं से उम्मीदवार इन एडमिट कार्ड्स को डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- CTET 2020: आवेदन की अंतिम तिथि आज, यहां जाने पूरी प्रक्रिया
कैसे डाउनलोड करने हैं एडमिट कार्ड?
-एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए आपको NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपको ntaneet.nic.in पर लॉग इन करके होम पेज पर ही एडमिट कार्ड का नोटिफिकेशन दिखेगा।
- यहां आपको NEET UG 2020 admit card पर क्लिक करना होगा और अपनी डिटेल भरनी होगी।
-डिटेल में आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा। इसके बाद सब्मिट करना होगा।
- ऐसा करने के बाद आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।