Bihar Board class 12th answer key 2020: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 08 मार्च, 2020 को 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब अपनी उत्तर कुंजी को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों को परीक्षा के प्रश्नों पर किसी प्रकार की आपत्ति होती है, वे 11 मार्च, 2020 को या उससे पहले दिए गए संबंधित लिंक biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आपत्तियां (यदि कोई हो) उठा सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से उत्तर कुंजी को प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियाें को दिए गए सरल चरणों का पालन करना होगा।
BSEB बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा की उत्तर कुंजी ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार biharboardonline.bihar.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : होम पेज पर नीचे स्क्रॉल करें और 12वीं परीक्षा 2020 उत्तर कुंजी वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब उम्मीदवारों के सामने एक नया पेज खुलेगा।
चरण 4 : उसमें मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 5 : अब बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की उत्तर कुंजी स्क्रीन पर होगी।
चरण 6 : उसे डाउनलोड करें, उत्तर कुंजी का एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
BSEB बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
BSEB बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : CTET 2020: आवेदन की अंतिम तिथि आज, यहां जाने पूरी प्रक्रिया
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।