फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Result 2022: कब जारी होगी नीट यूजी आंसर की? रिजल्ट पर यह है अपडेट

Mon, 25 Jul 2022 12:43 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET 2022 Answer Key Result Latest News: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से ही नीट यूजी 2022 की आंसर की और परिणाम भी जारी किया जाएगा। लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द ही खत्म हो सकता है।
विज्ञापन
NEET UG Exam Result Answer Key 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET 2022 Answer Key Result Latest Update: स्नातक स्तरीय मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2022 के रिजल्ट का इंतजार साढ़े 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों और उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को है। नीट यूजी परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से 17 जुलाई को किया गया था। 

विज्ञापन

NEET UG 2022 आंसर की और परिणाम भी एनटीए करेगी जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से ही नीट यूजी 2022 की आंसर की और परिणाम भी जारी किया जाएगा। लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द ही खत्म हो सकता है। हालांकि, नीट रिजल्ट जारी करने के पहले एनटीए की ओर से प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। इसके साथ ही उत्तर कुंजी पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। आपत्तियां दर्ज कराने एवं चुनौती विंडो बंद होने के बाद ही फाइनल आंसर की यानी अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाती है। फिर सबसे आखिर में रिजल्ट जारी होता है।  
 

NEET UG 2022: आपत्ति दर्ज कराने के लिए मिलेंगे दो से तीन दिन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नीट यूजी 2022 के लिए आंसर की और फिर रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी करेगी। एनटीए सबसे पहले नीट 2022 आंसर के साथ ही ओएमआर शीट और प्रश्न पत्रों की स्कैन की गई प्रति भी जारी करती है। ताकि उम्मीदवार अपने रिजल्ट का आकलन कर सकें। छात्रों को आंसर की पर आपत्ति, यदि कोई हो तो उठाने के लिए लगभग दो से तीन दिन का समय मिलेगा। आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन

4-6 सप्ताह लगते हैं रिजल्ट तैयार होने में

एनटीए नीट यूजी रिजल्ट 2022 के अखिल भारतीय कोटे के लिए एनटीए नीट 2022 रैंक लिस्ट भी जारी करेगी। जबकि राज्यवार मेरिट सूची एनटीए द्वारा राज्यों के साथ साझा की जाएगी। इन सभी गतिविधियों का कार्यक्रम अभी तक एनटीए द्वारा साझा नहीं किया गया है। हालांकि, पिछले रुझानों के अनुसार, यह उम्मीद की जाती है कि उत्तर कुंजी दो सप्ताह के समय में जारी की जाएगी और परिणाम परीक्षा की तारीख से 4-6 सप्ताह के समय में जारी किया जाता है। तदनुसार, एनटीए द्वारा नीट 2022 उत्तर कुंजी 31 जुलाई तक होने की संभावना है, जबकि परिणाम 18 से 20 अगस्त के आसपास तक जारी होने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें