NEET UG 2022: 500 से अधिक केंद्रों पर 18 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा
मेडिकल के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट यूजी परीक्षा 17 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। नीट यूजी ही देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा भी है। बता दें कि इतनी बड़ी संख्या में परीक्षा को आयोजित कराने के लिए एनटीए की ओर से देश और विदेश में 500 से अधिक केंद्रों की व्यवस्था की गई थी। ये सभी छात्र उत्तर कुंजी और परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा में सफल छात्रों को देशभर के मेडिकल संस्थानों में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
NEET UG 2022 Answer Key: कब जारी होगी उत्तर कुंजी?
एनटीए की ओर से अब तक उत्तर कुंजी जारी करने की किसी भी तारीख का अपडेट नहीं जारी किया गया है। हालांकि, ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस हफ्ते के आखिर तक उत्तर कुंजी को जारी कर दिया जाएगी। जारी की जाने वाली उत्तर कुंजी अंतरिम होगी। उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
NEET UG Result 2022: कब जारी होंगे परिणाम?
एनटीए की ओर से उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों पर पहले समीक्षा की जाएगी। इसके बाद एक परीक्षा प्रधिकरण द्वारा एक अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। इसी पर NEET UG 2022 के परिणाम भी आधारित होंगे। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
NEET UG 2022 Answer Key: कैसे चेक कर सकेंगे उत्तर कुंजी?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे नीट यूजी, 2022 की उत्तर कुंजी से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब उत्तर कुंजी सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
- उत्तर का मिलान करें।
- जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।