NEET UG Admit Card: इस तारीख को होगी परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से NEET UG परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया जाना निर्धारित है। एजेंसी ने बीते 29 जून को परीक्षा केंद्रों के शहरों की सूची को भी जारी कर दिया है। नीट परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा के लिए करीब 11 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
NEET UG Admit Card: कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने NEET UG 2022 के प्रवेश पत्र को जारी करने की तारीख को लेकर कोई भी अपडेट जारी नहीं किया है। हालांकि, विभिन्न रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि प्रवेश पत्र 10 जुलाई, 2022 तक जारी कर दिए जाएंगे। प्रवेश पत्र को ऑनलाइन माध्यम से neet.nta.ac.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने पंजीयन क्रमांक और अन्य जानकारियों को दर्ज कर के इसे चेक कर सकेंगे। छात्र किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
NEET UG Admit Card: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.ac.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे NEET UG प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।