जूते पहनकर आने की मनाही, ये ड्रेस कोर्ड पहनकर होगा आना
परीक्षा केंद्र में अंगूठे का निशान नहीं लगाया जाएगा। इसके लिए छात्र घर से सादे कागज पर अंगूठे का निशान लगाकर लाएंगे। इसके अलावा छात्रों को क्रॉस चेक करने के लिए डिजिटल सिग्नेचर से जांचा जा सकता है। क्यूआर कोड से छात्र का एडमिट कार्ड और पहचान पत्र स्कैन होगा। छात्रों को फुल स्लीव शर्ट, बड़े बटन वाले कपड़े और गहरे या तंग कपड़े पहनने की मनाही है। छात्र जींस, सलवार सूट, कुर्ता, लंबी स्कर्ट, पतलून, टी-शर्ट, शर्ट पहनकर परीक्षा दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-JEE Main Result 2020: ये हैं 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले 24 छात्र
छात्रों को परीक्षा केंद्रों में जूते पहनकर आने की मनाही है। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्रों पर आभूषण पहनकर आने की मनाही है, सिर्फ धार्मिक कारणों से कुछ आभूषण पहनने की अनुमति है।धार्मिक रिवाज के तहत कृपाण, मंगलसूत्र, बिछिया आदि पहनने वाले अभ्यर्थियों को जांच के लिए परीक्षा केंद्र जल्दी पहुंचने को कहा गया है।
घर से लाना होगा हैंड सैनिटाइजर और पारदर्शी पानी की बोतल
अभ्यर्थी अपने साथ एक पारदर्शी पानी की बोतल परीक्षा हॉल में ले जा सकते हैं। इसके साथ ही खुद का छोटा हैंड सैनिटाइजर भी लाना होगा। परीक्षा केंद्रों में पानी निकालने की मशीन उपलब्ध नहीं होगी। छात्र एडमिट कार्ड में बताई गई सामग्री के अलावा कुछ भी अपने साथ नहीं ले जा सकते।
अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र पर चिपकाने के लिए रंगीन फोटो लानी होगी। परिसर में प्रवेश करने से पहले उम्मीदवारों को थर्मल स्कैन किया जाएगा।