तो इन पैरामीटर्स पर तय होती है कट-ऑफ ?
- परीक्षा में कितने उम्मीदवारों ने आवेदन किया।
- पेपर में पूछे गए प्रश्नों की संख्या।
- प्रश्न - पत्र का कठिनाई स्तर।
- परीक्षा में छात्रों का प्रदर्शन कैसा रहा।
- बीते सालों के कट-ऑफ।
ये है सीट एलोकेशन प्रक्रिया - जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी होने के बाद JoSAA देश के 100 संस्थानों (23 आईआईटी, 31 एनआईटी, 25 आईआईआईटी और 28 अन्य जीएफटीआई संस्थान) में संयुक्त सीट आवंटन की प्रक्रिया आयोजित करती है। जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड परीक्षा से जुड़े इंस्टीट्यूट्स में दाखिला सिंगल काउंसलिंग प्लेटफॉर्म के जरिए होता है।