फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET EXAM 2020: NEET परीक्षा के लिए यूएई में स्थानीय केंद्र की मांग कर रहे हैं वहां रहने वाले भारतीय छात्र

Mon, 18 May 2020 08:50 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

NEET परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई को होना है। यूएई में रहने वाले कई भारतीय छात्रों ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) से अनुरोध किया है कि वो संयुक्त अरब अमीरात में भी एनईईटी परीक्षा के लिए स्थानीय परीक्षा केंद्र की व्यवस्था करें। इन विद्यार्थियों ने एक ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर के जरिए यूएई में परीक्षा का स्थानीय केंद्र रखने की मांग की है।

विज्ञापन


छात्रों ने कोरोना महामारी की वजह से यात्रा पर लगे प्रतिबंध को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के सामने यह निवेदन रखा है। NEET मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सबसे अहम परीक्षा है। इस परीक्षा को हर साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आयोजित कराती है। इस साल कोरोना वायरस के मद्देनजर विद्यार्थियों को अपने आस-पास के परीक्षा केंद्र पर जाने की अनुमित दी गई है। इसके लिए विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र बदलने की भी सुविधा दी गई है। ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात रहने वाले विद्यार्थियों ने भी एनटीए से निवेदन किया है वहां परीक्षा का स्थानीय केंद्र बनाये जाए।

हर साल 15 लाख से ज्यादा लोग नीट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराते हैं। इनमें से संयुक्त अरब अमीरात के विद्यार्थी भी शामिल रहते हैं। आमतौर पर इस परीक्षा में बैठने के लिए यूएई में रह रहे भारतीय अपने ग्रह शहर या राज्य में स्थित केंद्र का चयन करते हैं। 'गल्फ न्यूज' से बात करते हुए अबू धाबी के एक उम्मीदवार सिमरन शिंदे का कहना है कि अगर एनटीए यूएई में भी परीक्षा के लिए स्थानीय केंद्र की व्यवस्था करता है तो यह अच्छा होगा क्योंकि कोरोना वायरस की वजह से भारत आना शायद संभव न हो।
विज्ञापन


संयुक्त अरब अमीरात स्थित मेकडेमिया एजुकेशन ग्रुप के सीईओ सुब्रमण्यम कृष्णमूर्ति का कहना है कि यूएई में परीक्षा आयोजित करने का सुझाव एनटीए द्वारा विचाराधीन था। उन्होंने यह भी कहा कि उनका संस्थान 500 उम्मीदवारों की कुल क्षमता के साथ संयुक्त अरब अमीरात में अपने 10 केंद्रों पर अपने खर्चों को वहन करते हुए एक स्थानीय परीक्षण के लिए सुविधाएं प्रदान कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें