NEET (UG) 2020 Admit Card: मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अगले हफ्ते जारी हो सकते हैं। हालांकि, अभी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से आधिकारिक तौर पर नीट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। एनटीए ने हाल ही में कहा था कि 13 सितंबर को होने वाली नीट (NEET) के लिए जल्द ही प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।