फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2019: राउंड-1 सीट आवंटन का नया परिणाम जारी, रिपोर्टिंग का समय भी बदला

Wed, 03 Jul 2019 12:01 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
NEET
विज्ञापन

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंड एंट्रेंस टेस्ट (NEET) काउंसलिंग 2019 के पहले राउंड के लिए नया परिणाम जारी कर दिया है। इसके लिए MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक भी सक्रिय की जा चुकी है। अभ्यर्थी मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले राउंड की फाइनल एलॉटमेंट लिस्ट देख सकते हैं। 

विज्ञापन


नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1 का फाइल सीट एलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने रिपोर्टिंग का समय भी बढ़ा दिया है। अब स्टूडेंट्स 8 जुलाई 2019, शाम 5 बजे तक संबंधित केंद्रों पर रिपोर्ट कर सकते हैं। पहले रिपोर्टिंग की अंतिम तारीख 6 जुलाई 2019 रखी गई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद 03 जुलाई 2019 से रिपोर्टिंग की प्रक्रिया शुरू भी की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें : NEET 2019: MBBS और डेंटल के लिए काउंसलिंग से बाहर हुए ये कॉलेज, छात्र नहीं ले पाएंगे दाखिला
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एमसीसी ने पहले 01 जुलाई 2019 को जारी किया गया एलॉटमेंट रिजल्ट वापस ले लिया था। इस संबंध में एमसीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना भी जारी की थी। इसमें बताया था कि नीट काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए जारी किये गये प्रोविजनल रिजल्ट को वापस लिया जा रहा है। जल्द ही नये परिणाम की घोषणा की जाएगी। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने जारी सूचना में कारण का भी जिक्र किया था। इसके अनुसार, रितिका वर्सेस एमसीआई व अन्य मामलों में निर्देशानुसार ESIC के अंतर्गत इंश्योर्ड लोगों के बच्चों (ESIC कोटा) के परिणाम पर अगले आदेश तक रोक लगने के कारण एलॉटमेंट लिस्ट नई बनाई गई।

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

डायरेक्ट लिंक से फाइनल एलॉटमेंट लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें