मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने चयनित उम्मीदवारों की एक समेकित सूची (यानी एक सूची में पूरी जानकारी) जारी की है। अभ्यर्थियों का चयन काउंसलिंग के राउंड वन और टू के माध्यम से किया गया है। चयनित कॉलेजों के साथ सूची mcc.nic.in पर देखी जा सकती है।
NEET रैंक 1 नलिन खंडेलवाल ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली को चुना है। NEET रैंक 2 पर भाविक बंसल है, जिन्होंने AIIMS प्रवेश परीक्षा में भी टॉप किया है, उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली में शामिल होने का विकल्प चुना।
जो उम्मीदवार राष्ट्रीय कोटा के अंडर एक सीट को सिक्योर करना चाहते हैं, उनके लिए एक और दौर होगा। अंतिम मोप-अप राउंड के लिए पंजीकरण 13 से 15 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।बता दें इसके तुरंत बाद सीट आबंटन 17 अगस्त को आयोजित किया जाएगा और उसके बाद 18 अगस्त को परिणाम जारी किया जाएगा। सूची में शामिल होने वालों को अपने संबंधित कॉलेजों में 20 से 26 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।
राष्ट्रीय स्तर की सीट आवंटन के अलावा, NEET परिणाम के आधार पर छात्रों को दाखिला देने के लिए राज्यों की अपनी काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। कुल 15,19,375 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया, जिसमें से 14,10,755 छात्र उपस्थित हुए। 14.10 लाख उम्मीदवारों में से, 7.97 लाख मेडिकल-डेंटल प्रवेश परीक्षा पास कर सकते हैं।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।