एनटीए प्रमुख को स्वतंत्र जांच के निर्देश
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के चेयरमैन विनीत जोशी को छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र जांच करने और जिम्मेदारों के खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करने के लिए लिखा है। आयोग ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से मामले की समयबद्ध जांच की भी मांग की है।
यह भी पढ़ें :
NEET Dress Controversy: छात्राओं के इनरवियर उतरवाने वाली पांच महिलाएं गिरफ्तार
केरल के डीजीपी को कानून सम्मत कार्रवाई के निर्देश
इसके साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग ने केरल के पुलिस महानिदेशक को मामले की निष्पक्ष जांच करने और आरोप सही पाए जाने पर कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए भी लिखा है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने लिखा कि डीजीपी केरल द्वारा मामले में की गई कार्रवाई से तीन दिनों के भीतर आयोग को अवगत कराया जाना चाहिए।