फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग: एनसीवीटी आईटीआई रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें 

Mon, 31 May 2021 11:21 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) ने आईटीआई परिणाम 2021 जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
रिजल्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) आईटीआई परिणाम 2021 जारी कर दिया गया है।  पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे सेमेस्टर के लिए एनसीवीटी रिजल्ट जारी हुआ है। एनसीवीटी आईटीआई प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं। एनसीवीटी की आधिकारिक वेबसाइट ncvtmis.gov.in है। एनसीवीटी आईटीआई परिणाम 2021 छात्रों द्वारा प्राप्त न्यूनतम अंक दिखाएगा। रिजल्ट के साथ ही अभ्यर्थी एनसीवीटी अनंतिम अंक पत्र भी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय: असाइनमेंट और प्रोजेक्ट वर्क जमा करने की आखिरी तारीख आज

अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है। बोर्ड कुछ दिनों में अभ्यर्थियों को ऑरिजनल मार्कशीट भी दे देगा। 
विज्ञापन


ऐसे देखें NCVT ITI रिजल्ट 2021
-सबसे पहले अभ्यर्थी एनसीवीटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-एनसीवीटी की ऑफिशियल वेबसाइट ncvtmis.gov.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको  एनसीवीटी आईटीआई रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपका NCVT ITI रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

छात्र एनसीवीटी आईटीआई परिणाम 2021 राज्यवार देख सकते हैं। इस परीक्षा के जरिए हर साल बड़ी संख्या में छात्रों को तकनीकी और गैर-तकनीकी प्रशिक्षु पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है।
विज्ञापन


डायरेक्ट लिंक

बता दें कि यूजर ज्यादा होने के कारण अभी एनसीवीटी की ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश हो गई है। रिजल्ट लिंक खोलते ही सेशन टर्मिनेटिड लिखा हुआ आ रहा है जिसकी वजह अत्यधिक यूजर बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें