आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 जून 2023 तक है। जिन उम्मीदवारों ने पहले राउंड में आवेदन नहीं किया है, उन्हें 2,000 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार 26 जून तक अपनी पसंद भी लॉक कर सकेंगे। सीट आवंटन परिणाम 27 जून 2023 को घोषित किया जाएगा। सीट आवंटन के बाद, उम्मीदवारों को 20,000 रुपये सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा।
एनसीएचएम काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण 04 जुलाई 2023 से शुरू होगा और आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 जुलाई तक है। सीटें 8 जुलाई को आवंटित की जाएंगी। पंजीकरण का अंतिम राउंड 14 जुलाई से 18 जुलाई 2023 तक आयोजित किया जाएगा और सीट आवंटन परिणाम 20 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। साथ ही कक्षाएं अगस्त में शुरू होंगी।