आवेदन शुल्क
सामान्य (यूआर), ओबीसी-एनसीएल श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। सामान्य-ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 700 रुपये का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 450 रुपये और थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 450 रुपये का भुगतान करना होगा।
बता दें कि एनसीएचएम जेईई-2023 परीक्षा रविवार 14 मई को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।