फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCHM JEE 2026: होटल मैनेजमेंट संयुक्त प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, नौ मई तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

Thu, 07 May 2026 09:08 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NCHM JEE 2026 Answer Key: एनटीए ने एनसीएचएम जेईई 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। उम्मीदवार 9 मई 2026 रात 11:50 बजे तक प्रति प्रश्न ₹200 शुल्क देकर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
NCHM JEE Answer Key 2026 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NCHM JEE Answer Key 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने एनसीएचएम जेईई 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने आंसर-की के साथ उम्मीदवारों की रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र भी जारी किए हैं, ताकि छात्र अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकें।

विज्ञापन

25 अप्रैल को हुई थी परीक्षा

परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल 2026 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था। यह परीक्षा देशभर के 103 शहरों में स्थित 115 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी।

ऑब्जेक्शन विंडो खुली

यदि किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर-की में दिए गए किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह ऑनलाइन माध्यम से चुनौती दर्ज कर सकता है। एनटीए के अनुसार, प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये का नॉन-रिफंडेबल शुल्क देना होगा। 

उम्मीदवार 9 मई 2026 रात 11:50 बजे तक आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि केवल तय समय सीमा के भीतर और शुल्क भुगतान के साथ भेजी गई चुनौतियों पर ही विचार किया जाएगा।

एक्सपर्ट रिव्यू के बाद जारी होगी फाइनल आंसर-की

एनटीए ने बताया कि उम्मीदवारों द्वारा भेजी गई सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की टीम करेगी। यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो आंसर-की में आवश्यक संशोधन किया जाएगा।

एनसीएचएम जेईई 2026 का अंतिम रिजल्ट संशोधित फाइनल आंसर-की के आधार पर तैयार किया जाएगा। एजेंसी ने यह भी कहा है कि उम्मीदवारों को उनकी आपत्ति स्वीकार या अस्वीकार होने की अलग से सूचना नहीं दी जाएगी।

फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद उसे अंतिम माना जाएगा और उसके बाद किसी प्रकार की शिकायत स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट

  • आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/nchm-jee/ पर जाएं।
  • NCHM JEE 2026 Provisional Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आंसर-की और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी।
  • पीडीएफ डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें