फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra SSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल दोपहर आएगा, जानें डाउनलोड करने का तरीका

Thu, 07 May 2026 07:55 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Maharashtra SSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड कल 8 मई 2026 को दोपहर 1 बजे 10वीं रिजल्ट जारी करेगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट, DigiLocker और एसएमएस के जरिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
 
विज्ञापन
Maharashtra SSC Result 2026 - फोटो : sscresult.mahahsscboard.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maharashtra Board 10th Result 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) कल यानी 8 मई 2026 को कक्षा 10वीं (SSC) का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड ने जानकारी दी है कि परिणाम दोपहर 1 बजे घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर या सीट नंबर और मां का पहला नाम (Mother’s Maiden Name) दर्ज करना होगा। इसके अलावा छात्र DigiLocker और SMS सेवा के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

पिछले वर्षों का रिजल्ट कैसा रहा?

पिछले वर्ष महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा का रिजल्ट 13 मई को घोषित किया गया था। उस समय कुल 16,10,908 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 15,98,553 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 14,87,399 छात्र सफल रहे। कुल पास प्रतिशत 93.04% दर्ज किया गया था।

वहीं 2024 में महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 27 मई को जारी हुआ था, जिसमें कुल पास प्रतिशत 95.81% रहा। जबकि 2023 में यह परिणाम 2 जून को घोषित किया गया था और कुल 93.83% छात्र पास हुए थे।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sscresult.mahahsscboard.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए SSC Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर या सीट नंबर दर्ज करें।
  • मां का पहला नाम भरें।
  • सभी जानकारी सबमिट करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें