कितना लगेगा चुनौती शुल्क?
आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करना होगा। यदि किसी छात्र को उत्तरों पर आपत्ति है, तो वे प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क देकर चुनौती दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 रात 11:50 बजे तक निर्धारित की गई है। बिना शुल्क के कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
- एनसीईटी उत्तर कुंजी 28 अप्रैल 2026 को जारी हुई।
- एनसीईटी उत्तर कुंजी को चुनौती देने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 है।
- चुनौती शुल्क 200 रुपये प्रति-प्रश्न तय किया गया है।
कब हुई थी 2026 की एनसीईटी परीक्षा?
परीक्षा 17 और 18 अप्रैल को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में सुबह 9 से 12 बजे और दोपहर 3 से 6 बजे तक हुई, जिसमें करीब 92,776 उम्मीदवार शामिल हुए।
एनसीईटी 2026 परीक्षा की मार्किंग स्कीम क्या है?
मार्किंग स्कीम के अनुसार प्रश्न पत्र में 160 अनिवार्य बहुविकल्पीय प्रश्न थे, जिनके लिए कुल 640 अंक निर्धारित थे। हर सही उत्तर पर 4 अंक मिलते हैं, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती होती है। बिना प्रयास किए गए प्रश्नों पर कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है।
यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के लिए आयोजित की जाती है। इसके माध्यम से अभ्यर्थियों को 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) में प्रवेश मिलता है, जो केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों के साथ आईआईटी, एनआईटी और अन्य सरकारी संस्थानों में उपलब्ध है।
आधिकारिक नोटिस पीडीएफ...