NCET 2026: आवेदन शुल्क
एनसीईटी 2026 के लिए उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य वर्ग के लिए शुल्क 1,200 रुपये ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1,000 रुपये जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और तीसरे लिंग वर्ग के लिए 650 रुपये रखा गया है।
यह शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा करना अनिवार्य है। भुगतान और प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार NTA NCET Portal (exams.nta.nic.in/ncet/) की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
NCET 2026 Registration: कैसे आवेदन करें
एनसीईटी 2026 के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/ncet पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध NCET 2026 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- खुले पेज पर अपनी पंजीकरण संबंधी जानकारी भरें और सबमिट करें।
- खाते में लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।