फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCET 2024 Result Out: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के परिणाम जारी, रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए ये रहा लिंक

Sat, 10 Aug 2024 02:26 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NCET 2024 Result Declared: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
Indian Maritime University Recruitment 2024 - फोटो : official website
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NCET 2024 Result Declared: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार एनसीईटी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ncet.smarth.ac.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में लिखा है, 'एनसीईटी 2024 के लिए परिणाम/एनटीए स्कोर तैयार करने के लिए अंतिम उत्तर कुंजी का उपयोग किया। एनसीईटी 2024 के परिणाम/एनटीए स्कोर आज घोषित किए जा रहे हैं। उम्मीदवार अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।'

एनआईटीएस परीक्षा आरआईईएस और सरकारी कॉलेजों जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों सहित विभिन्न केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों में 4-वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। 
विज्ञापन


परीक्षा में कुल 66 विषय शामिल हैं, जिनमें 38 भाषाएं, 26 डोमेन विषय, एक सामान्य परीक्षा और एक शिक्षण योग्यता परीक्षा शामिल है। प्रत्येक उम्मीदवार को 7 विषय चुनने होते हैं, जिनमें 2 भाषाएं, 3 डोमेन विषय, 1 सामान्य परीक्षण, और 1 शिक्षण योग्यता परीक्षण शामिल है।

इस दिन हुई परीक्षा 
एनसीईटी 2024 परीक्षा 10 जुलाई को दोपहर 2 से 5 बजे तक भारत के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। तकनीकी समस्याओं के कारण परीक्षा को पहले 12 जून को पुनर्निर्धारित किया गया था। 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नेशनल कॉमन एंट्रेस टेस्ट का आयोजन देशभर में कुल 13 भाषाओं- असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, उड़िया, तमिल, तेलुगु और उर्दू में किया गया।
विज्ञापन

रिजल्ट ऐसे करें चेक
उम्मीदवार एनसीईटी 2024 परिणाम की जांच और डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी - ncet.smarth.ac.in. पर जाएं।
  • अब मुखपृष्ठ पर, 'लॉगिन' टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
  • पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें। यानी, अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि, और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एनसीईटी 2024 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अपना परिणाम जांच करके इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें