इन स्रोतों से ही प्राप्त करें NCERT की किताबें
NCERT ने छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूलों से अपील की है कि वे पाठ्यपुस्तकें केवल NCERT की आधिकारिक वेबसाइट, ई-पाठशाला पोर्टल और अधिकृत विक्रेताओं से ही प्राप्त करें। परिषद ने बताया कि NCERT की डिजिटल किताबें उसकी आधिकारिक वेबसाइट और ई-पाठशाला प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में उपलब्ध हैं। ऐसे में किसी भी अनधिकृत वेबसाइट, ऐप या सोशल मीडिया चैनल से किताबें डाउनलोड या खरीदने से बचना चाहिए।
नकली सामग्री फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
NCERT ने लोगों से कहा है कि वे उन सोशल मीडिया चैनलों, लिंक या ऐप्स पर भरोसा न करें जो NCERT की किताबें या रिलीज़ से पहले की सामग्री उपलब्ध कराने का दावा करते हैं। परिषद ने स्पष्ट किया है कि नकली और पायरेटेड सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यदि किसी को ऐसी अनधिकृत गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो वह इसकी सूचना NCERT को ईमेल के माध्यम से दे सकता है।