NCERT: एनसीईआरटी ने अपनी पाठ्यपुस्तकों के बारे में प्राप्त प्रतिक्रियाओं की जांच के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। यह समिति पाठ्यपुस्तकों की विषय-वस्तु पर प्राप्त फीडबैक की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट जमा करेगी। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। हालांकि, अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि पैनल विशेष रूप से किस पाठ्यपुस्तक की जांच करेगा।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एनसीईआरटी को उसके हितधारकों से समय-समय पर किताबों के शैक्षणिक कंटेंट को लेकर फीडबैक मिलता रहता है। इसलिए तय प्रक्रिया के अनुसार एक समिति गठित की जा रही है। यह समिति सभी सुझावों का अध्ययन करेगी और साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट देगी।