फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar D.El.Ed Special Exam: पुराने सत्रों के छात्रों को मिला आखिरी मौका! 8 अगस्त तक करें आवेदन या त्रुटि सुधार

Thu, 07 Aug 2025 03:44 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar D.El.Ed Special Exam 2025: बिहार डीएलएड स्पेशल एग्जाम 2025 के लिए पुराने बैच के छात्रों को आवेदन या सुधार का अंतिम मौका मिला है। इच्छुक छात्र 7 से 8 अगस्त तक जरूरी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar DEL.Ed Special Exam: बिहार बोर्ड ने DL.Ed (दूरस्थ शिक्षा) कोर्स के पुराने सत्रों के छात्रों को एक और मौका दिया है। यह मौका 2013-15 (A, B, C, D), 2016-18 और 2017-18 सत्रों के उन छात्रों के लिए है, जो परीक्षा में फेल हो गए थे, अनुपस्थित रहे थे या निष्कासित कर दिए गए थे। ऐसे छात्र अब 2025 में होने वाली विशेष परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आवेदन या त्रुटि सुधार की सुविधा 7 और 8 अगस्त 2025 को ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन

 

आवेदन और गलती सुधार की सुविधा

वे छात्र जिनके डमी एडमिट कार्ड में कोई गलती है या जो निर्धारित समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए बोर्ड ने विशेष परिस्थिति में पोर्टल https://www.odlbseb.com को 7 अगस्त सुबह 11:00 बजे से 8 अगस्त शाम 5:00 बजे तक खोलने का निर्णय लिया है। छात्र इस दौरान अपने आवेदन की त्रुटियां सुधार सकते हैं या नया आवेदन जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

स्कूलों के प्राचार्यों की जिम्मेदारी

राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने सभी संबंधित संस्थानों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे इस तय समय में छात्रों का आवेदन और त्रुटि सुधार सुनिश्चित करें। अगर तय समय में सुधार या आवेदन नहीं होता है, और बाद में कोई समस्या आती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संस्था प्रमुख और छात्र की होगी।

परीक्षा देने का एक और मौका

इस विशेष परीक्षा के जरिए छात्रों को अपने सेमेस्टर I, II, III और IV की बची हुई परीक्षाएं देने का मौका मिलेगा। यह उन छात्रों के लिए शानदार मौका है, जो पहले किसी कारणवश परीक्षा में सफल नहीं हो सके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें