NCERT: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोर्स की घोषणा की है। ये कोर्स सरकार के SWAYAM पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध होंगे। इनका उद्देश्य छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में मदद करना है।
नामांकन प्रक्रिया 22 सितंबर 2025 से शुरू होगी और 20 फरवरी 2026 तक चलेगी। छात्रों को कोर्स सामग्री पूरी करने के लिए कुल 24 सप्ताह का समय मिलेगा। अंतिम परीक्षा 3 मार्च 2026 को होगी और इसके लिए पंजीकरण 2 मार्च 2026 तक किया जा सकेगा।
सभी कोर्स एनसीईआरटी के अनुभवी शिक्षकों द्वारा संचालित होंगे और इन्हें अध्याय और मॉड्यूल में बांटा गया है, जिससे छात्र आसानी से पढ़ाई कर सकें।