फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: 10वीं के खेल और ओलंपियाड छात्रों के लिए विशेष परीक्षा की सुविधा, अब सिर्फ दूसरे फेज में होगा एग्जाम

Tue, 16 Sep 2025 01:54 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Board Exam 2026: सीबीएससी ने घोषणा की है कि कक्षा 10वीं की परीक्षा में खेल और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड में हिस्सा लेने वाले छात्र अब केवल दूसरी फेज (मई 2026) में शामिल होंगे। इसका मकसद छात्रों को खेल और पढ़ाई दोनों में संतुलित अवसर देना है।
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE - फोटो : X(@cbseindia29)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE: सीबीएससी ने छात्रों में खेल और शैक्षिक प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं। अब कक्षा 10वीं के छात्र, जो राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय खेल या ओलंपियाड में हिस्सा लेते हैं, उन्हें बोर्ड परीक्षा में विशेष सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं के खेल और ओलंपियाड में भाग लेने वाले छात्रों के लिए विशेष परीक्षाएं मई 2026 में होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा के साथ आयोजित की जाएंगी। इसका मतलब है कि इन छात्रों को अलग से परीक्षा देने का अवसर मिलेगा, ताकि वे अपनी प्रतियोगिताओं और खेल गतिविधियों के कारण परीक्षा में पिछड़ें नहीं।

क्या है इसकी शर्तें?

सीबीएससी ने खेल और ओलंपियाड में हिस्सा लेने वाले छात्रों के लिए जो विशेष परीक्षा सुविधा दी है, उसके लिए कुछ महत्वपूर्ण नियम और शर्तें हैं।

  • मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन अनिवार्य: खेल और ओलंपियाड में भाग लेने वाले छात्रों को मुख्य परीक्षा (Main Exam) के लिए LOC यानी List of Candidates भरना जरूरी है।
  • केवल मेल खाते विषयों में परीक्षा: छात्र केवल उन विषयों की द्वितीय परीक्षा (Second Exam) में बैठ सकते हैं जिनकी बोर्ड परीक्षा उनके खेल आयोजन या यात्रा की तारीख से टकराती हो।
  • पृथक खेल परीक्षा नहीं: पहली या दूसरी बोर्ड परीक्षा के बाद कोई अलग से खेल परीक्षा नहीं होगी। यानी परीक्षा का समय और विषय केवल बोर्ड द्वारा निर्धारित तारीखों पर ही होंगे।
  • कम्पार्टमेंट छात्रों के लिए नियम: यदि कोई छात्र दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होकर कम्पार्टमेंट श्रेणी में आता है, तो उसकी कम्पार्टमेंट परीक्षा अगले साल फरवरी या मार्च में आयोजित की जाएगी।
  • प्रथम परीक्षा से छूट के लिए अनुमति जरूरी: नीति के अनुसार यदि छात्र प्रथम बोर्ड परीक्षा से छूट लेना चाहता है, तो उसे इसके लिए CBSE से आधिकारिक अनुमति लेना जरूरी है।
Trending Videos
विज्ञापन

कक्षा 12वीं की योजना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिन छात्रों की यात्रा या खेलकूद प्रतियोगिता बोर्ड परीक्षा के समय से टकराती है, उनकी परीक्षा पहली परीक्षा समाप्त होने के बाद पुनर्निर्धारित की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें