फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCERT: जुलाई में ही प्रकाशित होंगी छठी कक्षा की पाठ्यपुस्तकें, भ्रामक खबरों को एनसीईआरटी ने किया खारिज

Wed, 10 Jul 2024 07:13 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NCERT: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने कक्षा 6 के लिए नई पाठ्यपुस्तकों के प्रकाशन को लेकर चल रही भ्रामक खबरों को खारिज कर दिया है। एनसीईआरटी ने कहा है कि कक्षा 6 की पाठ्यपुस्तकें “जुलाई 2024 के भीतर” उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
NCERT - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NCERT: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा 6 के लिए नई पाठ्यपुस्तकों के प्रकाशन पर स्पष्टीकरण जारी किया है और संशोधित पाठ्यक्रम के बारे में “तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक” समाचारों पर भी एडवाजरी जारी की है। संस्थान ने आश्वासन दिया कि एनसीईआरटी कक्षा 6 की पाठ्यपुस्तकें “जुलाई 2024 के भीतर” उपलब्ध करा दी जाएंगी।

विज्ञापन


भ्रामक खबरों के बारे में बात करते हुए एनसीईआरटी ने कहा कि रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एनसीईआरटी की कक्षा 6 की पाठ्यपुस्तकें छात्रों तक पहुंचने में 2 महीने और लगेंगे।

रिपोर्ट में किए गए दावों में कहा गया है, "सीबीएसई ने यह ठीक से नहीं बताया कि क्या केवल कक्षा 3 और 6 को ही संशोधित पाठ्यपुस्तकें मिलेंगी या कक्षा 9 और 11 के लिए भी संशोधित पाठ्यपुस्तकें शामिल की जाएंगी।"
विज्ञापन




एनसीईआरटी ने कहा है, "जुलाई 2024 के भीतर NCERT द्वारा ग्रेड 6 की सभी पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध करा दी जाएंगी। 2 महीने की जो समय-सीमा बताई जा रही है, वह गलत है। शिक्षकों और छात्रों को अनुभवात्मक शिक्षण दृष्टिकोण के तहत व्यावहारिक अनुभव के लिए पर्याप्त समय प्रदान करने और पुराने से नए पाठ्यक्रम में शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए सहज संक्रमण सुनिश्चित करने के लिए, NCERT ने ग्रेड 6 के लिए सभी 10 विषय क्षेत्रों में एक महीने का ब्रिज प्रोग्राम पहले ही उपलब्ध करा दिया है, जिसका उपयोग वर्तमान में शिक्षण के लिए किया जा रहा है।"

22 मार्च के सीबीएसई परिपत्र में बताया गया है कि कक्षा 3 और 6 के अलावा अन्य सभी कक्षाओं के पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। भ्रामक जानकारी के मद्देनजर, सीबीएसई ने एक बार फिर स्कूलों को सलाह दी है कि वे इन कक्षाओं के लिए पिछले शैक्षणिक वर्ष 2023-24 की तरह ही समान पाठ्यपुस्तकों का उपयोग जारी रखें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें