फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NBSE Board Exam 2021: तय समय पर होंगी बोर्ड परीक्षाएं, कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद करने के निर्देश

Tue, 20 Apr 2021 11:50 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

मुख्य सचिव ने कहा कि पहली से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन मोड के माध्यम से जारी रह सकती हैं। 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए नियमित कक्षाएं अभी जारी रहेंगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागालैंड में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं तय शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों की वजह से राज्य सरकार ने कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है। बता दें तय शेड्यूल के अनुसार कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 अप्रैल, 2021 और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 7 अप्रैल, 2021 से शुरू हो चुकी हैं।

विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया यह निर्णय
बता दें सोमवार यानी 19 अप्रैल 2021 को नागालैंड सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था। आवासीय सहित कक्षा 1 से 8 के छात्रों के लिए सभी विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए मुख्य सचिव जे आलम ने यह निर्णय लिया है।

जारी रहेंगी एचएसएलसी और एचएसएसएलसी परीक्षाएं
मुख्य सचिव ने कहा कि पहली से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन मोड के माध्यम से जारी रह सकती हैं। 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए नियमित कक्षाएं अभी जारी रहेंगी। इसके अलावा, कोविड-19 दिशानिर्देशों के सख्त पालन के साथ एचएसएलसी और एचएसएसएलसी परीक्षाएं जारी रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें