फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ: आईसीएसई ने रद्द कीं 10वीं बोर्ड परीक्षाएं, 12वीं की परीक्षाओं के संबंध में दिया यह निर्देश

Tue, 20 Apr 2021 10:26 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

आईसीएसई ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है। वहीं कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना संक्रमण के मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए आईसीएसई काउंसिल ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है। इस बात की जानकारी सीआईएससीई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना में लिखा गया है कि देश में कोविड-19 महामारी की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए, सीआईएससीई ने आईसीएसई (कक्षा X) 2021 परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है और दिनांक 16 अप्रैल 2021 को जारी सर्कुलर को खारिज किया जा रहा है। इस वक्त हमारी पहली प्राथमिकता छात्रों और शिक्षक की सुरक्षा है। वहीं कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है।

ICSE cancels class 10 board examinations, in the wake of #COVID19 situation. The status of exams for class 12 remains the same as the previous order - Class 12 Exam (offline) will be conducted at a later date. pic.twitter.com/59yD583ShL

बोर्ड ने कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को दिए विकल्प

विज्ञापन

यदि कक्षा दसवीं का कोई विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देना की इच्छा रखता है तो वही बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के साथ परीक्षा दे सकते हैं। विद्यार्थियों के पास परीक्षा न देना का भी विकल्प मौजूद है। वहीं एक जून को परिस्थितियों की समीक्षा करने के बाद 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की नई तारीखों का एलान किया जाएगा।

पिछले 24 घंटों में सामने आए 2.59 लाख नए मरीज
गौरतलब है कि देश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 2.59 लाख मामले सामने आए हैं। वहीं 1,761 संक्रमितों की जान चली गई है। इसी के साथ अब देश में कुल मामले 1,53,21,089 हो गए हैं। जिसमें से 1,31,08,582 मरीज ठीक हो गए हैं, 1,80,530 की मृत्यु हो गई है और 20,31,977 सक्रिय मरीज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें