फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG Merit List: नीट पीजी की 50% AIQ कोटा सीटों की मेरिट लिस्ट घोषित, छह महीने तक वैध रहेगा स्कोरकार्ड

Thu, 28 Aug 2025 10:56 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG 2025 Merit List OUT: एनबीईएमएस ने नीट पीजी की 50% ऑल इंडिया कोटा सीटों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। पात्र उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड 5 सितंबर से वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, जिसे छह महीने तक डाउनलोड किया जा सकेगा।
विज्ञापन
- फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG 2025 Merit List Released: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा, पोस्ट MBBS DNB और DrNB कोर्सेज की 50% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों पर दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट घोषित कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपनी स्थिति चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
AIQ काउंसलिंग के पात्र उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड 5 सितंबर 2025 से NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर उपलब्ध होगा। यह स्कोरकार्ड केवल 6 महीने तक डाउनलोड किया जा सकेगा और इसकी कोई प्रिंट कॉपी डाक से नहीं भेजी जाएगी।  

अखिल भारतीय 50% कोटा स्कोरकार्ड में क्या-क्या होता है?

  • ऑल इंडिया रैंक (NEET PG 2025 Rank): यह रैंक उन सभी उम्मीदवारों के बीच आपकी स्थिति बताता है जिन्होंने नीट पीजी 2025 परीक्षा दी है। इसे NBEMS पहले ही 19 अगस्त 2025 को जारी कर चुका है।
  • अखिल भारतीय 50% कोटा रैंक (AIQ Rank): यह रैंक आपकी स्थिति बताती है उन उम्मीदवारों के बीच जो 50% अखिल भारतीय कोटा काउंसलिंग के लिए पात्र हैं। यह केवल 2025 सत्र के एमडी, एमएस, DNB, DrNB (6 साल का कोर्स), पीजी डिप्लोमा और NBEMS डिप्लोमा सीटों के लिए मान्य है।
  • श्रेणी रैंक (AIQ Category Rank): यह रैंक आपकी स्थिति बताती है आपकी चुनी हुई कैटेगरी (OBC/SC/ST/EWS) के अंदर, उन सभी उम्मीदवारों के बीच जो 50% AIQ काउंसलिंग के लिए पात्र हैं। यह भी केवल 2025 सत्र के लिए मान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तावेजों की मूल प्रतियों की होगी जांच

अखिल भारतीय 50% कोटा सीटों की काउंसलिंग में शामिल होने की पात्रता का मतलब यह नहीं है कि उम्मीदवार को स्वचालित रूप से एमडी, एमएस, DNB, DrNB या डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश मिल जाएगा। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों के एमबीबीएस/एफएमजीई के अंक और दस्तावेजों की मूल प्रतियों की जांच होगी। यदि आवेदन पत्र में दी गई जानकारी गलत पाई जाती है और उससे टाई-ब्रेकिंग में फायदा मिला है, तो ऐसे उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

यदि किसी उम्मीदवार को परीक्षा में अनुचित साधन अपनाते पाया जाता है, तो उसकी उम्मीदवारी तुरंत रद्द कर दी जाएगी और NBEMS/MCC द्वारा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट्स से ही जानकारी लें। किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए उम्मीदवार NBEMS हेल्पलाइन नंबर 011-45593000 पर संपर्क कर सकते हैं या NBEMS के कम्युनिकेशन पोर्टल exam.natboard.edu.in/communication.php?page=main पर लिख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें