फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनबीईएमएस: नीट पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, फटाफट इस लिंक से करें डाउनलोड, जानें कब होगा एग्जाम

Wed, 26 Aug 2026 10:23 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने नीट पीजी 2026 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG 2026 Exam: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकरण करा चुके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 11 अगस्त को जारी की जा चुकी है।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

NEET PG 2026 के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्मतिथि, फोटो, परीक्षा की तिथि और समय, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा दिवस से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

30 अगस्त को होगी परीक्षा

नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को एकल शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस वर्ष परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है। परीक्षा में 180 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 210 मिनट का समय मिलेगा। पहले परीक्षा में 200 प्रश्न होते थे।

विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और पहचान पत्र जरूरी

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ निर्धारित मूल और वैध फोटो पहचान पत्र भी ले जाना होगा। एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र से जुड़े सभी निर्देशों का पालन करना जरूरी है।

NBEMS ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र का पता पहले ही जांच लें और समय रहते वहां पहुंचने की योजना बना लें। इससे परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी से बचा जा सकेगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
  • NEET PG 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें