NBEMS FMGE एडमिट कार्ड तिथि
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की तरफ से एफएमजीई दिसंबर 2023 सत्र की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 जनवरी 2024 को जारी करेगा। इससे पहले, एफएमजीई दिसंबर 2023 का एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2024 को जारी होने वाला था, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था।
NBEMS FMGE परीक्षा तिथि
एनबीईएमएस की तरफ से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, एफएमजीई दिसंबर 2023 परीक्षा 20 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएगी, जबकि एफएमजीई दिसंबर 2023 का परिणाम 20 फरवरी, 2024 तक घोषित किया जाएगा।